ब्रेकिंग
क्या फिर जाएगी सांसदी? राहुल गांधी की कल सुलतानपुर कोर्ट में बड़ी पेशी; अमित शाह मानहानि केस में आ स... Sanjay Singh on Kashi: FIR दर्ज होने पर बिफरे AAP सांसद संजय सिंह, बोले- काशी के मंदिरों को तोड़ने व... बर्दवान में संग्राम! SIR हियरिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ऑफिस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, इलाके में... Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में युवराज की मौत से मातम, पिता का छलका दर्द- 'मेरा इकलौता बेटा तड़... PM Modi in Singur: '15 साल का जंगलराज बदलना है', सिंगूर से पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, विक... Karur Stampede Case: अभिनेता विजय से कल फिर पूछताछ करेगी CBI, जानें 41 लोगों की जान लेने वाले हादसे ... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौत को मात देने वाला स्टंट! बागपत के युवक ने बाइक पर किया जानलेवा कारनामा, ... Srinagar Police Action: श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को दबोचा; नशा मुक्त कश्... संगम तट पर 'संग्राम'! धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद; बोले- जब तक नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल, ... Iran Protest Update: ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 5000+ लोगों की मौत, खामेनेई सरकार ने आधिकारि...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिस पर सख्ती! बिना बॉडी कैमरा (BWC) नहीं काट पाएंगे चालान, 6 महीने में करनी होगी बकाया वसूली, सरकार की बड़ी तैयारी

ट्रैफिक कानूनों का उल्लंघन करने पर गाड़ियों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मौकों पर गाड़ियों के मालिक जुर्माना नहीं भरते हैं. महाराष्ट्र की सरकार अब नई कवायद शुरू करने जा रही है जिसमें हर कोई गाड़ी का चालान नहीं काट सकेगा, साथ ही चालान काटने वाली अलग टीम होगी. यह टीम चालान कटने के 6 महीने के अंदर गाड़ी के मालिक से रिवकरी भी हासिल करेगी .

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल बुधवार को विधान परिषद में बताया कि राज्य में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी-वर्न कैमरे (BWC) दिए जाएंगे, और गोवा पुलिस की तरह ही सिर्फ ऐसे पुलिसकर्मी ही सड़क पर नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी कर सकेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए BWC को बड़े शहरों से शुरू करके चरणों में लागू किया जाएगा. ट्रैफिक को लेकर नई पॉलिसी लाई जाएगी.

चालान के लिए निजी फोन पर आपत्ति

फडणवीस ने प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुछ MLCs (सुनील शिंदे, शशिकांत शिंदे, सतेज पाटिल, सचिन अहिर, अनिल परब और भाई जगताप सिंह आदि) की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब दिया. इन लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा ई-चालान जारी करने के लिए प्राइवेट फोन इस्तेमाल करने पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने गोवा की तर्ज पर चालान काटने की नई सुविधा को लेकर कहा, “सरकार कई चरणों में ट्रैफिक पुलिस को बॉडी वियर कैमरे देने पर काम करेगी. गोवा की तर्ज पर सिर्फ BWC वाले पुलिसकर्मी ही चालान जारी कर पाएंगे.”

6 महीने में रिकवरी को सिस्टम बनाएंगेः CM

चालान की जल्द से जल्द रिकवरी को लेकर नई व्यवस्था के बारे में सीएम फडणवीस ने कहा कि चालान जारी होने के 6 महीने के अंदर उनसे (जुर्माना) वसूलने के लिए एक सिस्टम तैयार किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, “एक सीनियर अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम दुनिया भर में और अलग-अलग राज्यों में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से संबंधित तरीकों का अध्ययन करेगी. इसकी सिफारिशों के आधार पर, अगले 3 महीनों में एक पॉलिसी पेश की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button