ब्रेकिंग
Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू... हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु...
मध्यप्रदेश

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, रतलाम में यूरिया खाद से भरा ट्रक जब्त

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में खाद की कालाबाजारी का एक मामला सामने आया है. बाजना थाना पुलिस ने 100 बोरी यूरिया खाद से भरा ट्रक को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ट्रक रतलाम से राजस्थान के पाटन जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर ट्रक को पकड़ा और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शिवगढ़ सहकारी समिति के सेल्समेन सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके अलावा राजस्थान के पाटन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

रतलाम में खाद की कालाबाजारी

रतलाम में चल रहे खाद संकट के बीच पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है. जिससे जिला प्रशासन, कृषि विभाग और विपणन विभाग के खाद की कालाबाजारी नहीं होने के दावों की पोल खुल गई है. जानकारी के अनुसार, सहकारी समिति के लिए भेजा गया यह खाद स्थानीय लोगों की सांठगांठ से राजस्थान भेजा जा रहा था.

अवैध खाद से भरा ट्रक जब्त

मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद को लेकर किसान परेशान हैं. खाद वितरण केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगाकर एक-एक बोरी यूरिया हासिल कर रहे हैं. रतलाम में भी किसान खाद वितरण केंद्रों के बाहर रात भर बिस्तर लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसके बावजूद रतलाम से खाद की बड़ी खेप कालाबाजारी कर राजस्थान में भेजी जा रही है. कृषि विभाग और विपणन विभाग का दावा है कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है. खाद की कालाबाजारी नहीं हो रही है.

इस मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि “बाजना थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि खाद से भरा ट्रक मध्य प्रदेश से राजस्थान ले जाया जा रहा है. पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो पता चला कि उसमें 100 यूरिया खाद के बैग मौजूद हैं. जिसके बाद यूरिया की कालाबाजारी में संलिप्त खरीददार और विक्रेता सहित ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में कालाबाजारी करने वाले पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है.”

Related Articles

Back to top button