ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

लॉकडाउन में फेक डिलीवरी बॉय बन बेच रहा था दो मुंह वाला सांप, बैग खोलते ही पुलिस के उड़े होश

बेंगलुरुः ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी बनकर आए दो युवकों को यहां कथित तौर पर सैंड बोआ प्रजाति का एक सांप बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया जो सर्प की एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि मोहम्मद रिजवान और अजर खान नामक युवकों ने डुंजो कंपनी के डिलीवरी कर्मचारी बनकर इस सांप को खरीदा और बेचने की कोशिश की। सैंड बोआ बिना जहर वाला दोमुंहा सांप होता है जो बालू के नीचे रहता है।

पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘डुंजो कंपनी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति का शानदार काम कर रही है, वहीं कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं और अवैध काम कर रहे हैं। सीसीबी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने डुंजो डिलीवरी कर्मियों के रूप में दोमुंहे साप को खरीदा और इसे बेचने का प्रयास किया जो वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत निषिद्ध है।’’ सैंड बोआ प्रजाति के सांप का इस्तेमाल दवाएं बनाने में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button