ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

WHO प्रमुख ने कहा कि कोरोनावायरस की चपेट में लंबे समय तक रहेगी दुनिया, जल्द छुटकारा मुश्किल

जेनेवा। कोरोना वायरस से निपट चुके दुनियाभर के देशों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एधानोम घेब्रेयसस ने एक नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अभी दुनिया इस वायरस की चपेट में लंबे समय तक रहेगी, इतनी जल्दी से इससे छुटकारा मिलना मुश्किल है, जो देश ये सोच रहे हैं कि वो कोरोना वायरस के कहर से निपट चुके हैं और सबकुछ सामान्य कर रहे हैं उनको फिर से संकट का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकांश देश इस महामारी के शुरूआती चरण में है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन देशों को ये लग रहा है कि उन्होंने कोरोना वायरस पर पूरी तरह से काबू पा लिया है वहीं पर ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। चीन के कुछ इलाके इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया लंबे समय तक रहेगी। फिलहाल इस बीमारी के कारण दुनियाभर में 1,83,424 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे 26,28,550 लोग संक्रमित हैं।

उन्होंने कहा कि अफ्रीका और लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना चिंता का कारण बन रहा है। घेब्रेयसस ने जोर देकर कहा कि यूएन एजेंसी ने 30 जनवरी को वैश्विक आपातकाल की घोषणा की थी, जिससे कि सभी देश कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ योजना बना सकें और तैयारी करें। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को वक्त रहत

ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर चीन का पक्ष लेने और महामारी को “बेहद बुरी तरह से संभालने” का आरोप भी लगाया था। घेब्रेयसस पर इस्तीफा देने का भी दबाव बना लेकिन उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। घेब्रेयसस ने जिनेवा में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि पश्चिमी यूरोप में महामारी के मामलों में या तो कमी देखी गई है या फिर उसके फैलाव की दर स्थिर हुई है लेकिन अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका और पूर्वी यूरोप में संक्रमितों की संख्या कम होने के बावजूद चिंता व्याप्त है।

घेब्रेयसस ने कहा कि कई देश अभी कोरोना महामारी के शुरुआती चरणों में हैं और कुछ देश जो महामारी से पहले प्रभावित थे वहां अब मामले दोबारा सामने आ रहे हैं। घेब्रेयसस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर कोई गलती न करें, अभी सभी को इस बीमारी से निपटने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। यह वायरस लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा।

उनसे जब यह पूछा गया कि क्या डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को लेकर त्वरित कार्रवाई की है तो उन्होंने कहा कि पीछे मुड़कर देखें तो मुझे लगता है कि हमने सही समय पर इमरजेंसी की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि घर में रहने और शारीरिक दूरी बरते जाने के उपायों से कई देशों में संक्रमण के फैलाव को दबाने में मदद मिली है लेकिन यह वायरस अब भी बेहद खतरनाक है।

डब्ल्यूएचओ ने पिछले दिनों कहा था कि लॉकडाउन और अन्य सख्त पाबंदियों को चरणबद्ध तरीके से उठाए जाने की जरूरत होगी और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वायरस के नए सिरे से फैलने का खतरा है। चीन ने ऐसा किया है जिसके नतीजे सामने आने लगे हैं। अब दूसरे इलाकों में ये वायरस नुकसान पहुंचा रहा है। इस पर पूरी तरह से रोक लगाए बिना सभी नियमों को हटाना नुकसानदेह रहेगा।

Related Articles

Back to top button