ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...
खेल

क्रिस गेल को CPL 2020 से ठीक पहले जमैका ने दिखाया बाहर का रास्ता, इस टीम ने दी पनाह

नई दिल्ली। दुनिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल अब अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर चल रहे हैं। हालांकि ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से बाहर जरूर है, लेकिन वो दुनियाभर के टी20 लीग में खेल रहे हैं। हालांकि अब गेल के खेल में बढ़ती उम्र की वजह से पहले वाली बात नहीं रह गई है और इसका असर भी साफ तौर पर दिख रहा है। आइपीएल में भी गेल को पंजाब ने अपनी टीम में बेस प्राइस पर ले लिया था वरना लग तो ऐसा ही रहा था कि उनका पत्ता इस लीग से कहीं साफ ना हो जाए।

वैसे क्रिस गेल को अब एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें उनके देश की टी20 लीग यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम जिसका वे हिस्सा था यानी जमैका तलवाह ने इसके शुरू होने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि ये गेल के लिए निराश करने वाला वाकया जरूर रहा, लेकिन उनके लिए खुशी की खबर भी सामने आ गई क्योँकि इस लीग की दूसरी टीम यानी सेंट लूसिया ने उन्हें आने वाले सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि इस टीम का मालिकाना हक भी किंग्स इलेवन पंजाब के पास ही है।

क्रिस गेल के सेंट लूसिया टीम के साथ जुड़ने के बाद टीम के कप्तान डैरेन सैमी ने उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान ये खबर काफी अच्छी है कि गेल हमारी टीम के साथ जुड़ गए हैं। वो टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और उनके टीम में जुड़ने से युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गेल के टीम में शामिल होने से सेंट लूसिया के फैंस काफी खुश होंगे। अब मैं इस लीग के शुरू होने का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। बस उम्मीद करता हूं कि कोविड 19 महामारी जल्दी खत्म हो जाए।

सीपीएल में सबसे ज्यादा रन गेल के नाम पर ही है। उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 2354 रन बनाए हैं। इस लीग के शुरुआती चार सीजन में वो जमैका टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में सेंट किट्स एवं नेविस में चले गए। पिछले साल एक बार फिर से वो जमैका टीम में शामिल हो गए थे, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। इस साल सीपीएल का आयोजन 19 अगस्त से 26 सितंबर के बीच होगा।

Related Articles

Back to top button