ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

शहर में भालू फैमिली की दहशत, मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग घरों में दुबके

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: रिहायशी इलाके में भालुओं के घूमने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का आरोप है कि वन विभाग की टीम भालुओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है. मनेंद्रगढ़ के लोगों का कहना है कि कुल तीन भालू इलाके में रोज आते हैं. एक मादा भालू है और 2 उसके छोटे छोटे बच्चे हैं. भालू फैमिली हर दिन खाना ढूंढते हुए गांव कस्बे तक पहुंच जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कई महीनों से भालुओं का यहां आना जाना लगा है.

शहर में घूम रहे भालू

स्थानीय लोगों में डर का आलम ये है कि लोग सुबह और शाम के वक्त घरों से निकलने से बच रहे हैं. परिवार के लोग अपने बच्चों को भी अकेला नहीं छोड़ रहे. लोगों का कहना है कि कई बार वन विभाग को भालुओं के आने की जानकारी दी गई. बावजूद इसके वन विभाग की टीम भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ने में नाकाम साबित हो रही है. बच्चे और बुजुर्गों में सबसे ज्यादा भालुओं को लेकर दहशत है. कई बुजुर्ग तो भालुओं की दहशत के चलते सुबह और शाम के वक्त टहलने तक नहीं निकल रहे. बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले परिजन भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं.

वन विभाग पर आरोप

वन विभाग के रेंजर राम सागर कुर्रे ने बताया कि अभी तक भालू ने सिर्फ एक शख्स पर हमला किया है. वन विभाग जरुर ये दावा कर रहा है कि वो भालुओं को भगाने की हर संभव कोशिश कर रहा है. लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी पर स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर वन विभाग गंभीरता से काम नहीं करता है तो भालू का खतरा और बढ़ता जाएगा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के लोग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. वन विभाग के अधिकारी मनेंद्रगढ़ में नहीं रहते.

लगातार कटते जंगल से बढ़ी मुसीबत

सबसे ज्यादा मरवाही के जंगलों में भालू हैं. एमसीबी जिले में भी भालुओं की अच्छी खासी संख्या पाई जाती है. लेकिन लगातार कटते वन और जंगल में खाने पीने की कमी के चलते अक्सर जंगली जानवर भोजन पानी की तलाश में शहरों का रुख कर रहे हैं. ये कोई पहला मामला नहीं है जब भालू परिवार ने शहर का रुख किया है. इससे पहले भी कई बार भालू लोगों के घरों तक में घुस चुके हैं.

भालू के हमले से जुड़ी घटनाएं

  • 10 दिसंबर 2025: मनेंद्रगढ़ के वनवासी कन्या छात्रावास में भालू घुस गया. भालू ने यहां एक शख्स को जख्मी कर दिया.
  • 1 दिसंबर 2025: अबूझमाड़ के हरबेल गांव में भालू के हमले में आदिवासी महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई.
  • 24 नवंबर 2025:मनेंद्रगढ़ में मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ गांव के करीब पहुंची.
  • 24 नवंबर 2025: बलरामपुर के शंकरगढ़ जंगल में महिला पर भालू ने किया हमला.
  • 7 नवंबर 2025: बीजापुर में सर्चिंग पर निकले जवान पर भालू ने किया हमला.
  • 11 सितंबर 2025:मनेंद्रगढ़ और बिहारपुर में भालुओं गर्भवती सहित दो महिलाओं पर किया हमला.

Related Articles

Back to top button