ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

लाॅकडाउनः अब पूरे जम्मू जिले में शुरू हुई ई-पास की सुविधा

जम्मू: देशभर में जारी लाॅकडाउन के बीच, जम्मू जिले में ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए शुरू की गई ई-पास की सुविधा अब बढ़ाकर पूरे जिले में कर दी गई है। जम्मू की उपायुक्त सुषमा चैहान ने कहा कि 13 अप्रैल को इस सेवा के शुरू होने के बाद से ई-पास के लिए लोगों से 5,100 से अधिक अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें से तकरीबन 4,900  को निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए खारिज कर दिया गया

सड़कों पर आवाजाही और गतिविधियों के लिए लोगों की ओर से ई-पास के लिए बहुत अधिक संख्या में आए अनुरोधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने जनता से अनुरोध किया कि वे फालतू अनुरोध करना बंद करें। इसके अलावा, कुछ आर्थिक गतिविधियों को दी गई की छूट को ध्यान में रखते हुए, ईपास की सुविधा को बढ़ाया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘बड़े पैमाने पर लोग अब ई पास के लिए आवेदन कर सकते हैं जो एसएमएस के साथ ही आवेदक के ईमेल पर भेजा जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नम्बर (9541900835, 9541900837) स्थापित की गई है।

Related Articles

Back to top button