ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

स्पेन का कोरोना पॉजिटिव जमाती दिल्ली के अस्पताल से हुआ फरार

नई दिल्ली: दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती दो मरीज संदिग्ध हालातों में गायब हो गए। इनमें से एक मरीज स्पेन का रहने वाला है। इसकी तबलीगी जमात की ट्रैवल हिस्ट्री मिली थी। इसका लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि दूसरा मरीज कोरोना संदिग्ध और भारतीय था, जो बाद में खोज लिया गया।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक गायब हुए तबलीगी जमाती और कोरोना पॉजिटिव स्पेन वाले मरीज की उम्र 60 साल के करीब है। इसे कुछ दिन पहले निजामुद्दीन बस्ती स्थित मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय से लाकर एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 17 अप्रैल को यह जमाती संदिग्ध हालातों में गायब हो गया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मध्य दिल्ली जिला पुलिस ने आईपी स्टेट थाने में FIR दर्ज कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का लुकआउट नोटिस भी पुलिस ने FRRO के जरिए जारी करवा दिया।

हालांकि देश के मौजूदा हालातों में स्पेन निवासी जमाती के भारत से बाहर भाग पाने की संभावनाएं कम ही हैं। दूसरे मामले में पुलिस के मुताबिक इसी अस्पताल से एक और कोरोना संदिग्ध के फरार होने की खबर मिली। यह शख्स भारतीय है। इसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। यह भी संदिग्ध हालातो में गायब मिला। हालांकि बाद में पता चला कि, इसके गायब होने की अफवाह उड़ गई थी, जब उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button