ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

अमृतसर वासियों को एडिशनल कमिश्नर ने लगाई फटकार, अब किया ये काम तो खैर नहीं

अमृतसर : नगर निगम अमृतसर कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह द्वारा छुट्टी वाले दिन कूपर रोड क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडिश्नल कमिश्नर ने गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को दो टूक शब्दों में फटकार लगाई कि अगर उन्होंने गंदगी फैलाई तो उनकी खैर नहीं है।

औचक निरीक्षण के दौरान गियानी टी स्टॉल, बेकवेल बेकरी, बब्बी दा ढाबा आदि के आस-पास भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा पाया गया। इस पर एडिश्नल कमिश्नर ने साथ मौजूद सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर गंदगी फैलाने एवं सिंगल यूज़ प्लॉस्टिक का प्रयोग करने वाले सभी दुकानदारों के तुरंत चालान किए जाएं। कमिश्नर कि हिदायतों पर गंदगी फैलाने वाले कई दुकानदारों के चालान जारी किए गए तथा सभी उल्लंघनकर्त्ताओं को नियमानुसार दंडित किया जाएगा।

एडिश्नल कमिश्नर ने कहा कि कूपर रोड शहर का एक मुख्य मार्ग है एवं इस सड़क पर 24 घंटे लोगों का आना जाना रहता है। सुबह के समय सैर करने वाले लोग यहां पर चाय पानी पीते हैं, लेकिन दुकानदारों द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने से क्षेत्र की छवि खराब होती है। वे प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को अपने-अपने वार्डों में नियमित जांच करने, लोगों को सड़क पर कचरा न फैंकने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सभी दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों एवं विक्रेताओं को सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाने एवं सिंगल यूज़ प्लॉस्टिक का प्रयोग करने से बचें, साथ ही उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को भी चेतावनी दी कि गंदगी फैलाने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गंदगी फैलाने एवं अन्य उल्लंघनों के विरुद्ध लगभग 2000 चालान जारी किए जा चुके हैं। इस मौके पर सी.एस.ओ. मलकियत सिंह, एस.आई. अमनदीप सिंह, अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button