ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक यात्रा

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल को को केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (15 दिसंबर) को गोयल को शपथ दिलाई. गोयल ने पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया का स्थान लिया, पद छोड़ने के बाद यह पद सितंबर 2025 से खाली था.

जानकारी के मुताबिक मुख्य सूचना आयुक्त का पद 13 सितंबर से हीरालाल समरिया का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली चल रहा था. ऐसे में अब इस पद की जिम्मेदारी पूर्व आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल को सौंपी गई है. उन्होंने सोमवार को नए सूचना आयुक्त के तौर पर पदभार संभाला. राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में गोयल को पद की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने गोयल के नाम की सिफारिश की थी.

कौन हैं राजकुमार गोयल

राजकुमार गोयल 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. वह 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के तहत न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी काम किया है और केंद्र और तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य दोनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे.

हीरालाल सामरिया का कार्यकाल पूरा

दरअसल हीरालाल सामरिया का कार्यकाल 13 सितंबर को पूरा होने के बाद सीआईसी का पद खाली हो गया था. ऐसे में पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने 10 दिसंबर को हुई बैठक में नए सूचना आयुक्त और राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने की सिफारिश की थी. पैनल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे.

नव निर्वाचित मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के कार्यभार संभालने पर 9 वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद ऐसा होगा जब आयोग पूरी क्षमता से काम करेगा. आयोग की अध्यक्षता मुख्य सूचना आयुक्त करते हैं और इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं. वर्तमान में आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं.

Related Articles

Back to top button