ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
खेल

मैदान पर ‘कूल’ रहने वाले बुमराह को आया गुस्सा! कैमरा देखते ही फैन का फोन छीना, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई खलबली

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I तो रद्द हो गया. लेकिन, उसके बाद सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना आपा खोते हुए दिख रहे हैं. बुमराह को इतना गुस्सा आता है कि वो झपट्टा मारकर फोन ही छीन लेते हैं. बुमराह से जुड़ी घटना का ये वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वो कतार में खड़े दिख रहे हैं. उसी दौरान फैन की हरकत पर वो भड़क जाते हैं.

बुमराह ने किसका फोन छीना?

अब सवाल है कि बुमराह के साथ फैन कर क्या रहा था? दरअसल, एयरपोर्ट पर वो फैन भी कतार में खड़ा था. जब उसने बुमराह को ठीक अपने बगल वाली कतार में पाया तो वो बिना इजाजत लिए ही उनका सेल्फी वीडियो बनाने लगा. बुमराह ने पहले तो फैन को वैसा करने से रोका. उन्होंने उसे वीडियो ना बनाने को लेकर वॉर्निंग दी. लेकिन, जब उसने उनकी वॉर्निंग को नजरअंदाज किया तो बुमराह आपा खो बैठे. और, उन्होंने उनके फोन को छीनकर फेंक दिया.

जसप्रीत बुमराह और फैन के बीच क्या कहासुनी हुई?

बुमराह और फैन के बीच जो बातें हुई, वो कुछ ऐसी रहीं.

फैन– आपके साथ ही जाऊंगा सर मैं?

बुमराह– फोन गिर गया आपका तो मेरे को बोलना नहीं?

फैन– कोई बात नहीं सर.

बुमराह- अच्छा है.

इतना होने के बाद बुमराह उसका फोन छीनते हैं और फेंक देते हैं. इस तरह पूरी घटना का अंत होता है, जो कि वीडियो में दिख रहा है.

T20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बुमराह

जसप्रीत बुमराह फिलहाल साउथ अफ्रीका के साथ जारी T20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा है. उन्होंने कटक में खेले पहले T20 में 2 विकेट चटकाए थे. जबकि मुल्लांपुर में खेले दूसरे T20 में बुमराह विकेटलेस रहे थे. तीसरा T20 जो कि धर्मशाला में खेला गया था, बुमराह उसमें निजी वजहों से नहीं खेल सके थे. वहीं लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20 रद्द हो गया. अब सीरीज का 5वां और आखिरी T20 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 19 दिसंबर को खेला जाना है.

Related Articles

Back to top button