ब्रेकिंग
परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब...
विदेश

इमरान की बहनों पर ‘आतंकवाद’ का केस! अडियाला जेल के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, अलीमा खान समेत 400 समर्थकों पर FIR दर्ज

पाकिस्तान पुलिस ने बुधवार (17 दिसंबर) को पीटीआई संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों और उनके दर्जनों समर्थकों के खिलाफ अडियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पूर्व पीएम की बहनों और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के रिश्तेदारों और वकीलों को उनसे मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नाराज बहनों और समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया था और सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की था.

आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, खान की दो बहनों अलीमा खान और नोरीन नियाजी के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और समर्थकों, जिनमें सलमान अकरम राजा, नईम पंजोथा, कासिम खान, आलिया हमजा, राजा नासिर अब्बास शामिल हैं, इन सभी के खिलाफ रावलपिंडी के सदर बेरोनी पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 120 भी लगाई

पुलिस ने कथित तौर पर राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 120 भी लगाई है. पुलिस के मुताबिक कल रात मौके पर ही कम से कम 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और एफआईआर में उल्लिखित अपराधों में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. अप्रैल 2022 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों ने खान से मुलाकातों पर बिना पूर्व सूचना के प्रतिबंध लगा रखे हैं, इस बहाने से कि आगंतुक ऐसी मुलाकातों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करते हैं. खान के साथ आखिरी मुलाकात 2 दिसंबर को हुई थी, जब उनकी बहन उजमा खान को उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी. इमरान खान के समर्थक लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं. बीते दिनों ही खान की सेहत से जुड़ी कई तरह तरह की खबरें सामने आईं थी.

Related Articles

Back to top button