ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
पंजाब

ED Raid की Exclusive तस्वीरें आई सामने, डंकी रूट कारोबार का खुलासा

जालंधर: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18 दिसंबर 2025 को जालंधर ईडी द्वारा डंकी रूट मामले में 13 ठिकानों पर की गई छापेमारी में अहम खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में इस अवैध नेटवर्क से जुड़े कई ठोस सबूत हाथ लगे हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आई है।

ईडी को दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपए नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने की ईंटें बरामद हुई हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 19.13 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही डंकी रूट से जुड़े अन्य लोगों के साथ की गई चैट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं।

वहीं हरियाणा में डंकी रूट के एक बड़े खिलाड़ी के ठिकाने से इस अवैध कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि यह आरोपी अमेरिका भेजने के बदले उम्मीदवारों से जमानत के तौर पर प्रॉपर्टी के कागजात अपने पास रखता था, खासकर मैक्सिको के रास्ते डंकी रूट के जरिए भेजने के मामलों में। इसके अलावा अन्य आरोपियों के ठिकानों से भी मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ईडी अब इन सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button