आज से सभी दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की छूट,50 पर्सेंट स्टाफ ही कर सकेगा काम

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश जूझ रहा है, वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन लागू है। इस बीच गृह मंत्रालय ने एक बड़ा अहम आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक देश में आज से सभी दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। इन दुकानों में अधिकतम 50 पर्सेंट स्टाफ को ही काम करने की छूट है।

हालांकि अभी शॉपिग कॉम्प्लेक्स और मॉल इत्यादि को खोले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि देश में आज से व्यावसायिक गतिविधियां कुछ रफ्तार पकड़ सकेंगी। आदेश में कहा गया है कि दुकानदारों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा और इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे सिर्फ जरूरी सामान जैसे सब्जी, फल, दवाई और किराना की दुकानों को ही खोलने की इजाजत दी गई थी।






