ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

दिल्ली में लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग की उड़ाई धज्जियां, जमकर की खरीददारी

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए 3 मई तक देश में लॉकडाउन लागू है। इसी बीच देश में रमजान शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोग लॉकडाउन को तोड़तक घर से बाहर खरीददारी करने के लिए निकल रहे हैं। राजधानी दिल्ली के दो इलाकों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं, जहां लोग सोशल डिस्टेसिंग और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए।
PunjabKesari
पहली तस्वीर दिल्ली के चांदनीं चौक स्थित लाल कुंआ बाजार की है, जहां रमजान के शुरू होने के साथ लोग बड़ी संख्या में लॉकडाउन तोड़कर और सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर घर से बाहर निकल पड़े। इन लोगों ने न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया और न ही सरकार के नियमों का। कुछ लोग तो घरों से बिना मास्क लगाए ही बाहर आ गए।
PunjabKesari
दूसरी तस्वीर दिल्ली के ही नॉर्थ-ईस्ट स्थित शास्त्री मार्केट की है। जहां लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जमकर खरीददारी की। ऐसे में राजधानी में कोरोना वायरस का खतरा और बढ़ सकता है।
PunjabKesari
बता दें दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या फिलहाल 2000 के पार पहुंच चुकी है और 50 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 804 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये जामा मस्जिद के गली चूड़ी वालान का मामला है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है। राजधानी में अब 92 हॉटस्पॉट हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button