ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

मारुति के पूर्व MD पर CBI ने दर्ज किया केस, 110 करोड़ के घोटाले का आरोप

नई दिल्‍लीः मारुति उद्योग के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। सीबीआई का आरोप है कि खट्टर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 110 करोड़ रुपए के घोटाले में सहभागी हैं। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में खट्टर को इस बैंक घोटाले का आरोपी बनाया है।

हाल ही में दर्ज की गई एफआईआर में सीबीआई ने जगदीश खट्टर और उनकी कंपनी कारनेशन ऑटो इंडिया लिमिटेड को आरोपी बनाया है। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा है कि खट्टर और उनकी कंपनी ने धोखाधड़ी कर पीएनबी को 110 करोड़ रुए का नुकसान पहुंचाया है।

खट्टर की कंपनी का लोन 2015 में एनपीए घोषित हुआ था
जगदीश खट्टर 1993 से 2007 तक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रहे थे। वह 2007 में सेवानिवृत्‍त हुए थे। सेवानिवृत्‍त होने के बाद उन्‍होंने कारनेशन को लॉन्‍च किया था, जिसके लिए उन्‍होंने 2009 में पीएनबी से 170 करोड़ रुपए का लोन लिया था।

2015 में इस लोन को एनपीए घोषि‍त किया गया। एफआईआर में कहा गया है कि इस लोन को 2012 से ही एनपीए माना गया है। सीबीआई ने पीएनबी की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं के तहत आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button