ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में सड़क हादसों का सबब बनी RTO की कार्रवाई, पुलिस ने बंद कराई चेकिंग

जबलपुर : जबलपुर में आरटीओ टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वसूली करने के आरोप. 4 दिन पहले जबरन रोकने से एक ट्रक पलट गया और दूसरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसी दौरान एक कार सड़क पर गिरे हुए ट्रैकों से टकरा गई. शुक्रवार को फिर इसी स्थान पर आरटीओ और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हुआ. ट्रक ड्राइवर सड़क पर ट्रक को खड़ा करके वहां से चला गया, जिसकी वजह से कई घंटे तक जाम लग रहा. इसके बाद पुलिस ने आरटीओ की चेकिंग बंद करवाई.

रोकते ही ट्रक का बैलेंस बिगड़ा, पलटी खाई

मामले के अनुसार जबलपुर के बेलखेड़ा के पास आरटीओ की टीम सड़क पर खड़ी रहती है. ये टीम सड़क पर आते-जाते वाहनों को रोकते हैं और उनके कागजात चेक करती है. आरटीओ की इस‌ टीम की वजह से जबलपुर के बेलखेड़ा में 4 दिन पहले बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आरटीओ की टीम ने बड़े ट्रक को रोकने की कोशिश की.

इसके चलते ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गया. ट्रक की वजह से कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पीछे से तेजी से आ रहे एक दूसरे ट्रक का बैलेंस भी बिगड़ा और वह इस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया.

हादसे में 3 लोगों के घायल होने के बाद रोष

इस दुर्घटना में 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आरटीओ की फ्लाइंग स्क्वॉड की यह टीम घायल लोगों की मदद करने की बजाय मौके से फरार हो गई. हादसे के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है. स्थानीय निवासी विवेक सिंघाई का कहना है “आरटीओ चेकिंग के नाम पर यहां वसूली की जा रही है क्योंकि कागज चेकिंग के नाम पर जो पैसा लिया जाता है, उसकी रसीद नहीं दी जाती, बल्कि ड्राइवर के हाथ में एक निशान बना दिया जाता है, जिसे दिखाता हुआ वह निकल जाता है.”

किसानों ने भी परेशान करने का आरोप लगाया

विवेक सिंघाई का कहना है “आरटीओ के इन कर्मचारियों की जांच होनी चाहिए. ये लोग आरटीओ के नाम पर लूट कर रहे हैं.” स्थानीय किसानों का कहना है “इसी स्थान पर आरटीओ की टीम बीते लगभग 1 साल से लगातार अड्डा बने हुए हैं और लोगों को परेशान कर रही है.” आज फिर चेकिंग के दौरान आरटीओ की टीम और एक ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया. इस विवाद में ट्रक ड्राइवर सड़क पर ही ट्रक को आड़ा खड़ा करके चला गया, जिसकी वजह से इस पूरे क्षेत्र में जाम के हालात बन गए.

एडिशनल एसपी ने खुले स्थान में चेकिंग करने के निर्देश दिए

वहीं, जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है “पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और उसने जाम खुलवा दिया. साथ ही आरटीओ की टीम को आदेशित किया गया है कि वह अब इस क्षेत्र में चेकिंग नहीं करेगी और जहां भी चेकिंग करेगी, वहां काफी दूर तक खुले स्थान का चयन करेगी और साथ ही सड़क पर बैरिकेडिंग के बाद ही गाड़ियों की चेकिंग की जा सकेगी.”

Related Articles

Back to top button