ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटों में 1752 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1752 नए मामले सामने आए हैं। अब तक भारत में कोविड 19 के मामले 23,452 हो चुके हैं। इनमें 17915 एक्टिव केस हैं। वहीं, 4813 लोगों को रिकवर किया गया है और 724 लोगों की मौत हो चुकी है।
PunjabKesari
इससे पहले स्वास्थय सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि भारत में कोरोना बीमारी से संक्रमित हुए मरीजों का रिकवरी रेट 20.57 फीसदी है। उन्होंने कहा कि पिछले 28 दिनों में 15 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 80 जिले एसे हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है।

MHA की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत 6 इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीमों (IMCT) का गठन किया था,#COVID19 की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 4और IMCT का गठन किया है जो अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई भेजी जा रहीं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जो क्षेत्र कंटेंनमेंट या हॉट स्पॉट नहीं है वहां 20अप्रैल से कुछ गतिविधियों की अनुमति दी गई है। लेकिन गलत व्याख्या की वजह से आशंका थी कि फैक्ट्री में कोविड केस मिलने पर फैक्ट्री के CEOको सज़ा हो सकती है या फैक्ट्री 3महीने के लिए सील हो सकती है। इसलिए कल गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

Related Articles

Back to top button