ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
देश

दिल्ली में सीआरपीएफ के 9 जवान कोरोना से संक्रमित

नई दिल्लीः केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ कर्मी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सहायक नर्स के रूप में तैनात एक हेड कांस्टेबल के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद ‘संपर्क’ का पता लगाया गया जिसके बाद 31वें बटालियन के कर्मियों की जांच हुई।

नर्स सहायक पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 162वें बटालियन में तैनात था और वह छुट्टी पर नोएडा आया था। जवान को कालकाजी क्षेत्र के 31वीं बटालियन में आने को कहा गया था जिसके बाद जांच में 21 अप्रैल को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में नौ कर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 50 जवानों को पृथक किया गया है। संक्रमित जवानों में सात कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक उप-निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। इस महीने की शुरुआत में अर्धसैनिक बल का एक डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया था।

Related Articles

Back to top button