ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

बेंगलुरु में ‘ऑनर किलिंग’ का खौफनाक चेहरा! बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज परिवार ने की प्रेमी की हत्या; आरोपियों ने जुर्म कबूला

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन यहीं प्यार कभी-कभी जीवन को खतरे में डाल देता है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु दक्षिण जिले से सामने आया है, जहां पिता ने 19 साल की बेटी के 40 साल के आशिक को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पिता ने पहले तो मृतक को किडनैप किया और फिर उसकी गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान चुलुवा (40) के रूप में हुई है , जो मूल रूप से मागाड़ी तालुका के डोनकुप्पे गांव का रहने वाला था और अब तुमकुर जिले के कुनिगल तालुका के कोथागेरे गांव में रहता था. कोथागेरे गांव में मजदूर के रूप में काम करने वाले चुलुवा को मगदी तालुक के डोनकुप्पे गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार केम्पन्ना की 19 साल की बेटी से प्यार हो गया था. दो सप्ताह पहले, वह उस युवती को अपने साथ ले गया था और उसे रिश्तेदारों के घर में रखा.

पहले किडनैप फिर गला काटकर हत्या

बाद में इस मामले को पंचायत हुई, जिसने किशोरी को वापस पिता के घर भेज दिया. इसके बाद गुस्साए केम्पन्ना ने अपने दो भाइयों रामकृष्ण और मंजू के साथ मिलकर गुरुवार को कुनिगल कस्बे से चुलुवा को किडनैप कर लिया. काफी देर तक कार से यहां-वहां तक घुमाने के बाद केम्पन्ना और उसके दोनों भाइयों ने मिलकर चुलुवा की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद उन लोगों ने शव को गांव के बाहरी इलाके में एक नाले के पास फेंक दिया और फिर वह फरार हो गए.

नाले के पास मिली लाश

अगले दिन सुबह शव मिलने से इलाके हड़कंप मच गया. गांव वालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत FSL को बुलाया. सभी सबूतों को इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button