ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
विदेश

SCO Summit 2019: कि‍र्गिस्‍तान के राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी के लिए डिनर में बनवाई गई वेज डिशेज

बिश्केक। बिश्केक में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं ने गुरुवार को भव्य किर्गीज डिनर किया। इस भोज का आयोजन देश के राष्ट्रपति सोरोनबे जेनेबकोव ने किया था। सभी देशों के नेताओं ने इस भोज की सराहना की।

सभी नेताओं ने 45 मिनट के इस भव्य डिनर में स्वादिष्ट व्‍यंजनों का आनंद लिया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक विशेष रूप से शाकाहारी भोजन तैयार किया गया। उनके भोजव में सब्जी, सलाद, पुलाव, और मिठाई के रूप में विशेष पाई परोसी गई। वहीं अन्य नेताओं के लिए बनी डिशेज में सूप सोर्पा से लेकर मीट के साथ स्‍पेशल किर्गिज पुलाव भी थे।

पीएम मोदी के लिए शुरुआत में 6 कोर्स भोजन की योजना बनाई गई थी, लेकिन समय की कमी के कारण इसे कम कर दिया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी डिनर में शामिल थे, लेकिन पीएम मोदी और उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

शंघाई को-ऑपरेशन समिट में हिस्सा लेने के लिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सम्मेलन में दिए अपने संबोधन में सीधे तौर पर आतंकवाद और आतंक का समर्थन करने वाले देशों पर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में साफ कहा कि पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर आतंकवाद का घिनौना चेहरा देखा। इस आतंकवाद के खिलाफ सभी देश मिलकर लड़ें और इस आतंकवाद को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button