ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
टेक्नोलॉजी

Zoom को टक्कर देने के लिए फेसबुक लाई नया फीचर, एक साथ 50 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्प जूम की लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक ने अपनी मैसेंजर एप में नए रूम फीचर को शामिल कर दिया है। इसकी मदद से फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक साथ अधिकतम 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि मैसेंजर रूम वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है, भले ही वह फेसबुक न ही इस्तेमाल करता हो।

मिलेंगे जूम एप्प के जैसे सारे फीचर्स

जूम एप्प की तरह ही मैसेंजर रूम में सभी तरह के फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें आग्युमेंट रियलिटी (AR) इफेक्ट्स भी शामिल हैं। इसके अलावा क्रियेटर के पास इस बात का विकल्प होगा कि वह रूम को किसे दिखाना और ज्वाइन करवाना चाहता है।

आपको बता दें कि मैसेंजर रूम का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप जैसे फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बनाते हैं उसी तरह आप इस रूम को भी तैयर कर पाएंगे। कोरोना वायरस के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा घर पर फंसे कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है। इसके जरिए ही लोग घर बैठे अपने दोस्त, ऑफिस के साथी और परिवार के लोगों के साथ आसानी से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button