ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
पंजाब

शहर के इन होटलों में चल रहा गंदा धंधा, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

मानसा: सिटी मानसा पुलिस ने शहर के होटलों में छापेमारी कर कुछ महिलाओं और पुरुषों को काबू करने के बाद 5 होटल मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से 3 होटल मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 की गिरफ्तारी बाकी है। ये होटल मालिक बाहर से महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर यहां देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई और छापेमारी को लेकर शहरवासियों में खुशी है। शहर के बाहरी इलाकों में होटलों में चल रहे इस धंधे का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने ऐसे धंधे में लिप्त होटल मालिकों को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि यदि कोई ऐसा धंधा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना सिटी-1 की इंस्पेक्टर रुपिंदर कौर ने पुलिस पार्टी के साथ शहर के मूसा चुंगी इलाके में बने 4 होटलों महफ़िल, होटल गैलेक्सी, होटल ओजो में छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में लड़के, लड़कियां और महिलाएं मिलीं, जिन्हें बाहरी इलाकों से बुलाया गया था।

पुलिस ने रुपिंदर सिंह निवासी नया गांव, गुरजीत सिंह निवासी टांडिया, धर्मपाल सिंह निवासी बहिणीवाल, नरेश कुमार निवासी मौड़ मंडी, जगमोहन सिंह निवासी दुल्लोवाल तथा कुछ अज्ञात पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर होटलों मालिकों गुरजीत सिंह, धर्मपाल सिंह और नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि ये होटल मालिक पैसों के लिए पुरुषों और महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाते थे। कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। भविष्य में कोई भी शिकायत मिलने पर पुलिस किसी को बख्शेगी नहीं। छापेमारी के दौरान पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं को अपने चेहरे छिपाते हुए देखा गया।

Related Articles

Back to top button