ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
झारखण्ड

क्रिसमस से पहले रांची की महिलाओं को बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की नवंबर किस्त जारी

रांची: क्रिसमस के पावन अवसर से पहले राज्य सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले में नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2,500 रुपए प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपए की राशि भेजी गई है.

लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि

जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में रहे. जहां 31,781 महिलाओं के खातों में राशि पहुंची. इसके बाद सदर शहरी क्षेत्र में 25,038, मांडर में 23,308, सिल्ली में 21,390 और बेड़ो में 20,761 लाभुकों को योजना का लाभ मिला.

वहीं, अनगड़ा में 16,935, चान्हो में 19,851, रातू में 18,790, तमाड़ में 18,758, ओरमांझी में 18,342 और बुढ़मू में 18,152 महिलाओं के खातों में भुगतान किया गया. शहरी क्षेत्रों की बात करें तो अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,207, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,702, हेहल में 15,537, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,184, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,151 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,336 लाभुक शामिल हैं.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, सेवा और खुशियां बांटने का पर्व है. इस शुभ अवसर पर महिलाओं के खातों में सम्मान राशि का भुगतान राज्य सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत कर रही है.

Related Articles

Back to top button