ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
मनोरंजन

“जैकलीन के लिए सुकेश का ‘महल'”: जेल की सलाखों के पीछे से महाठग का नया पैंतरा, क्या जैकलीन को पसंद आएगा यह तोहफा?

 बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिजअक्सर अपनी फिल्मों और डांस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, कई बार वो एक और चीज के लिए भी चर्चा में आ जाती हैं. दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जैकलीन को खत लिखता है. इस बार भी सुकेश ने ऐसा ही किया है. सुकेश ने एक बार फिर एक खत लिखा है और इस लेटर में क्या लिखा गया ह, आइए जानते हैं.

सुकेश ने क्रिसमस पर जैकलीन फर्नांडीज को लेटर लिखा है. इस लेटर में एक्ट्रेस के लिए उसने अपने प्यार का इजहार किया है और अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में घर खरीदने का दावा किया है. सुकेश ने प्रॉपर्टी का एक नाम भी बताया. उसने अपने लेटर में इसे लव नेस्ट कहा है. ईडी जांच के बीच ये लेकर वायरल हो रहा है. सुकेश 200 करोड़ की ठगी मामले में जेल में बंद है.

हमारा नया घर लव नेस्ट

अपने खत में सुकेश ने लिखा है. मेरी प्यारी जैकलीन, मैरी क्रिसमस बेबी. ये वो फेस्टिवल है, जो मुझे हमेशा, हमारे स्पेशल मोमेंट्स की याद दिलाता है. ये मुझे तुम्हारे लिए मेरे मन में जो प्यार है, उसकी भी याद दिलाता है. सबसे पहले तुमको मैं एक ऐसा गिफ्ट देना चाहता हूं जो किसी भी क्रिसमस सोक्स या फिर पेड़ के नीचे रखा नहीं जा सकता. मुझे दुख है कि मैं तुम्हारी मुस्कुराहट देखने के लिए वहां नहीं हूं. इस खास मौके पर मैं तुम्हें देता हूं ‘द लव नेस्ट’ हमारा नया घर जो बेवर्ली हिल्स में है. ये वहीं घर है, जिसको लेकर तुमको लगा था कि ये कभी पूरा नहीं होगा. लेकिन मैं गर्व से तुमको बताना चाहता हूं कि मैंने वो घर पूरा कर लिया है.

तुम्हारे अलावा मेरी जिंदगी में कोई भी रंग नहीं

सुकेश ने आगे लिखा- बेबी ये घर अमेरिका के सबसे अलग तरह के घरों में से एक है. इस खास मौके पर मुझे मां की भी याद आ रही है. उनकी स्माइल, उनका प्यार सब कुछ हमारे साथ है. मैं जानता हूं कि आप उन्हें कितना याद करती हो. मैं सिर्फ खुद को तुम्हें सरेंडर करना चाहता हूं. तुम्हारे अलावा मेरी जिंदगी में कोई भी रंग नहीं है बोमा. मैं तुम्हें दीवानों की तरह प्यार करता हूं. सुकेश ने अपने लेटर में अपने घर की कुछ तस्वीरों को भी अटैच किया है.

Related Articles

Back to top button