ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

संत कबीर नगर और बागपत से राहत की खबर, 102 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच राहत की खबर सामने आई है। संतकबीर नगर और बागपत में क्वारंटाईन किए गए सभी सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि बीते दिनों संतकबीर नगर के 23 लोगों को कोरोना संदिग्ध के चलते क्वारंटाइन किया गया था। आज आई रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। मामले की जानकारी जिले के सीएमओ ने दी है।

बता दें कि जिले में अब तक कुल 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 19 केस मगहर से जबकि 1-1 केस चोरहां और तिलाठी गांव से हैं। वहीं जिले में अबतक 1 लोग की मौत हुई है। जबकि प्रदेश की बात करें तो कुल मौत का आंकड़ा 27 पहुंच गया है।

बागपत में 79 लोगों की भी रिपोर्ट आई निगेटिव
बागपत जिला वासियों के लिए भी अच्छी खबर है। यहांं भी क्वारंटाइन किए गए 79 लोगों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी 86 लोगों की रिपोर्ट और आनी है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जनपदवासियों ने राहत की सांस ली है। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1778 पहुंची
उत्तर प्रदेश की बात करें तो कोरोना वायरस से राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदेश में शनिवार शाम तक आए 130 नए मरीजों के साथ अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1778 पहुंच गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘इस समय तक प्रदेश में संक्रिय मामलों की संख्या 1504 है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 1778 है।   जबकि 248 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। 27 मौतों की सूचना मिली है, जिनमें से ज्यादातर मौतें कॉमरेडिटी या बुढ़ापे के कारण हुईं।

Related Articles

Back to top button