ब्रेकिंग
Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी... Lah Poshak Samriddhi Yojana Jharkhand: लाह उत्पादकों की बढ़ेगी आय, झारखंड सरकार बांटेगी पोषक पौधे; श... Zenith Unmanned Systems Drone News: सेना को भाया स्वदेशी ड्रोन 'विजय जेड-1', अरुणाचल प्रदेश में 1400... NCD Model Jharkhand News: कैंसर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक का एक मंच पर इलाज; केंद्र सरकार ने झारखं... Chakradhar Samaroh 2026 Dangal: चक्रधर समारोह में दंगल का रोमांच, मोती महल परिसर में जुटेंगे देश-प्र... Raipur Traffic Police Theft: रायपुर में ट्रैफिक खुलवा रही पुलिस की गाड़ी से चोरी, बदमाशों ने पार किय...
हरियाणा

Ludhiana की मशहूर बेकरी को नगर निगम ने किया सील, होगा Action

लुधियाना: नगर निगम द्वारा आखिर हीरो बेकरी को किया सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई नक्शा पास करवाए बिना निर्माण करने के अलावा अवैध कब्जे के आरोप में की गई है क्योंकि हीरो बेकरी के निर्माण के दौरान पार्किंग व हाउस लेन के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई। इसके अलावा मल्हार रोड पर दिखाए गए सूए व गुरदेव नगर टी.पी. स्कीम में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए मार्क की गई जगह को भी कवर कर लिया गया है।

हालांकि, इस पर पर्दा डालने के लिए नगर निगम जोन डी के मुलाजिमों के साथ मिलीभगत से हासिल की गई जुर्माना जमा करवाने की रसीद के दम पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान नगर निगम ने उपरोक्त पहलुओं को उजागर किया तो कोर्ट ने कार्रवाई करने पर लगाई गई रोक हटा ली है, जिसके आधार पर नगर निगम द्वारा शुक्रवार को खुलने से पहले ही हीरो बेकरी को सील कर दिया गया। इसकी पुष्टि ए टी पी हरविंद्र हनी व एच डी एम भरत मलिक ने की है।

पुलिस व विजिलेंस के पास भी दर्ज है केस
हीरो बेकरी के अवैध निर्माण का मामला काफी हाई प्रोफाइल है और उसे लेकर पुलिस व विजिलेंस के पास भी केस दर्ज है। इनमें से विजीलैंस द्वारा सरकारी जगह पर बनी बिल्डिंग को रैगुलर करने के लिए जोन डी के मुलाजिमों की तरफ से गलत तरीके से रसीद जारी करने की जांच चल रही है, जिसे लेकर कार्रवाई से बचने के लिए नगर निगम के अफसरों ने सील तोड़ने के आरोप में हीरो बेकरी के मालिकों पर पर्चा दर्ज करवाया है। अब देखना यह होगा कि हीरो बेकरी के अवैध कब्जे वाले हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई कब की जाएगी।

Related Articles

Back to top button