ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
पंजाब

Amritsar में सूखी ठंड का कहर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

अमृतसर: सर्दियों का मौसम हैल्दी सीजन माना जाता है, लेकिन सूखी ठंड तथा कोहरे वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज एकाएक बढ़ गए है। बच्चों से लेकर बड़ों तक ठंड से बीमार हो रहे हैं। सूखी ठंड के कारण छाती रोग से संबंधित मरीज को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बारिश न होने के कारण सूखी ठंड बीमारियों को न्यौता दे रही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल, सरकारी टी.बी. अस्पताल, सिविल अस्पताल में खांसी जुकाम बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मानसून जाने के बाद से एक बार भी बारिश नहीं हुई। बारिश न होने की वजह से सूखे जैसी स्थिति हो रही है व जनजीवन हस्त व्यस्त हो रहा है, जबकि मौसम में बदलाव के चलते ठंडक लगातार बढ़ रही है। बारिश न होने की वजह से सूखी पढ़ रही ठंड के चलते स्वास्थ्य व टी.बी. अधिकारी इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के टी.बी. कंट्रोल प्रोग्राम के अधिकारी ने बताया कि हवा प्रदूषण के कारण छाती से संबंधित बीमारियों के अलावा हृदय रोग के मरीज को भारी परेशानी आती है तथा इन दोनों मरीज भी बढ़ जाते है।

छाती से संबंधित रोग वाले मरीज रहे घर पर
उन्होंने ने बताया कि कमजोर फेफड़े वाले मरीज ज्यादा से ज्यादा घर पर रहे खिड़कियां बंद रखें। सुबह बाहर सैर ना करें और घर पर रहकर व्यायाम करें। हाइड्रेशन अच्छा रखना चाहिए और खूब पानी पीना है। 70 वर्ष से अधिक वालों वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की गइडलाइंस की पालन करना चाहिए।

सरकारी अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या
सरकारी 
मैडीकल कालेज के सीनियर डा. संदीप महाजन ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। मरीज खांसी जुकाम बुखार इत्यादि बीमरियों से पीड़ित आ रहे हैं। टी.बी. के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। दम के मरीज भी बढ़ रहे हैं। खांसी जुकाम बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई नहीं लेनी चाहिए।

अभी और ठंड मरीजों की बढ़ाएगी दिक्कत
सरकारी 
टी.बी. अस्पताल के डा. विशाल वर्मा ने कहा कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी और ठंड पड़ेगी जिससे मरीज को और भी ज्यादा परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी टी.बी. अस्पताल में बढ़िया ढंग से मरीजों का उपचार हो रहा है। छाती रोग से संबंधित मरीजों को विशेष तर पर ध्यान देने की जरूरत है।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक
सरकारी 
टी.बी. अस्पताल के डा. तुषार बंसल ने कहा कि अस्पताल द्वारा लोगों को लगातार विभिन्न बीमारियों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। हृदय रोग तथा छाती से संबंधित बीमारी वाले मरीज को अपना ध्यान रखना चाहए।

Related Articles

Back to top button