ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
महाराष्ट्र

“ठाणे में नजीब मुल्ला का ‘शक्ति अवतार'”: हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे NCP नेता; महानगर पालिका चुनाव का फूंका बिगुल

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं है. चुनाव के नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए रणनीतियों पर काम कर रहे हैं. हालांकि चुनाव से पहले प्रमुख दलों के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. ऐसे हालात में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है.

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ठाणे में नमो भारत, नमो ठाणे के बैनर लगाकर चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत कर दी है. वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से आज शाम (शनिवार, 27 दिसंबर) सांसद श्रीकांत शिंदे की जनसभा प्रस्तावित है. इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ओर से भी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला. पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नजीब मुल्ला और सुहास देसाई ने पार्टी के घड़ी चुनाव चिन्ह पर पर्चा दाखिल करने से पहले प्रचार रैली निकाली.

राबोडी इलाके में नजीब मुल्ला ने निकाली रैली

जानकारी के मुताबिक ठाणे के राबोडी इलाके में नजीब मुल्ला के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन रैली आयोजित की गई. ये रैली पूरे वार्ड से गुजरते हुए दरगाह पहुंची, जहां नजीब मुल्ला ने चादर चढ़ाई और फिर दुआ मांगी. इसके बाद उन्होंने राबोडी भाजी मार्केट सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार किया गया. इस दौरान नजीब मुल्ला मुस्लिम महिलाओं से भी मुलाकात करते हुए उनसे दुआ और समर्थन की अपील करते नजर आए.मीडिया से बात करते हुए एनसीपी उम्मीदवार नजीब मुल्ला ने कहा हम विकास और सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन हमारे साथ है और हम पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में हैं.

राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फंसा पेंच

महानगर पालिका चुनावों से पहले ठाणे में इस तरह के शक्ति प्रदर्शन और रैलियों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है. लेकिन राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे का मामला अभी भी फंसा हुआ है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सीटों के बंटवारे का मामला हल नहीं हुआ है. इधर महायुति में बीजेपी और शिंदे सेना ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

महायुति की तरफ से बताया गया है कि बीएमसी की कुल 227 सीटों में से 150 सीटों का फैसला हो गया है. बाकी की सीटों पर बातचीत चल रही है. वहीं कांग्रेस भी प्रकाश आंबेडकर वाली वंचित विकास आघाडी के साथ गठबंधन तय नहीं है. तो वहीं शरद पवार और अजित पवार की एनसीपी किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे की तस्वीर भी फिलहाल साफ नहीं है.

15 जनवरी को होगा मतदान

बीएमसी सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में 23 दिसंबर से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है. 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 जनवरी 2026 तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है. 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन और अंतिम उम्मीदवार सूची का प्रकाशन होगा. 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना होगी. महापालिका चुनावों के लिए 1 जुलाई 2025 की मतदाता सूची को अंतिम और मान्य माना जाएगा. चुनाव आयोग के अनुसार इसी सूची के आधार पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी.

Related Articles

Back to top button