ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

12वीं बोर्ड परीक्षा सहित अन्य एंट्रेंस एग्जाम पर आज हो सकता है बड़ा फैसला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बुलायी बैठक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ( Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank) आज यानी कि 23 मई, 2021 को एक मीटिंग का आयोजन करने जा रहे हैं। इस मीटिंग में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं और अन्य एंट्रेंस एग्जाम के आयोजन पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस बैठक में देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्षों और स्टॉकहोल्डर शामिल होंगे। यह वर्चुअल मीटिंग आज दोपहर 23 मई को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

वहीं इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट भी किया है। इसके अनुसार, राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्रियों और सचिवों से इस बैठक में शामिल होने और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने विचार साझा करने का अनुरोध किया गया है। यह वर्चुअल मीटिंग 23 मई, 2021 को सुबह 11.30 बजे होगी।

बता दें कि इससे पहले भी देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की अध्‍यक्षता में इस विषय पर एक बैठक की जा चुकी है, जिसमें रमेश पोखरियाल ने सभी राज्‍यों से सुझाव मांगे थे। इस दौरान सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों से शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

गौरतलब है कि देश में अप्रैल के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद से ही बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके तहत सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं को कैंसिल करके इंटरनल अससमेंट के आधार पर प्रमोट करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button