ब्रेकिंग
Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम... Abohar Road Accident: बल्लूआना के निकट दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्... Nuh Police Action: शादी में हुड़दंगबाजी पड़ी भारी; थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 चालकों पर ... Rohtak Crime News: नेशनल हाइवे-9 पर कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव; पुलिस जांच में जुटी Pepsi Sharma Passes Away: हरियाणवी गायक और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन; शोक की... LNJP Hospital Controversy: नाबालिग से दुष्कर्म के समय कहां थीं नर्सें? महिला आयोग की फटकार के बाद स्...
देश

बारिश ने बदला दिल्ली का मौसम, अगले तीन दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी में रूक-रूक कर चल रही बारिश के चलते मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और शनिवार तक भी यह स्थिति बने रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट
शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आँकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम के साफ होने की संभावना
शनिवार से मौसम के साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

Related Articles

Back to top button