ब्रेकिंग
Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को...
देश

फल दुकानदारों पर कार्रवाई से बढ़ी सियासी तपिश, भाजपा से मिले सरयू के सुर ; VHP का बैनर लगा था दुकानों पर

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में फल दुकानदारों पर पुलिसिया कार्रवाई से राजनीतिक तपिश बढ़ गई है। हद यह कि बगावत की राह पकड़कर बीते विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को धूल चटानेवाले जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय के सुर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP)से मिल रहे हैं। पानी पी-पी कर भाजपा खासकर रघुवर दास को कोसने वाले सरयू राय उन दुकानदारों के पक्ष में खड़े हैं जिनपर कार्रवाई का भाजपा और रघुवर दास विरोध कर रहे हैं।

जमशेदपुर के कदमा में कई दुकानों पर विश्‍व हिंदू परिषद अनुमोदित फल दुकान लिखा बैनर लगाया गया था। किसी ने ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री का ध्‍यान खींचा। बस क्‍या था पुलिस-प्रशासन रेस हो गया। आनन-फानन में न केवल दुकानों से बैनर हटवाए गए बल्‍क‍ि मुकदमे भी दर्ज किए गए। इसी के साथ भाजपा को मौका मिल गया और वह दुकानदारों के साथ खड़ी हो गई। यहां तक कुछ अप्रत्‍याशित नहीं था। लोगों को अचरज तब हुआ जब सरयू राय भी दुकानदारों के पक्ष में खड़े हो गए। कदमा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां के सरयू दो दफा विधायक रह चुके हैं।

सरयू ने कही ये बात

अंतिम समय तक टिकट होल्‍ड पर रखे जाने से नाराज होकर सरयू क्षेत्र छोड़कर जमशेदपुर पूर्वी में निर्दलीय तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मैदान में कूद पड़े थे और जीते भी। दुकानदारों पर कार्रवाई के सरयू ने ट्वीट किया-  कदमा में विहिप का बैनर लगाकर फल बेच रहे दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया है। मैंने यह मामला प्रशासन में सर्वोच्च स्तर पर उठाया है और आगे कहा है कि ट्वीट देखकर कार्रवाई का निर्देश न दिया जाए। शासन को सोशल मीडिया की हकीकत की पड़ताल करनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कही ये बात

 दुकानदारों पर कार्रवाई को लेकर मुखर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि फल दुकानदारों  पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे सरकार की सोच और  नीयत का साफ पता चलता है। राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि फल विक्रेताओं पर कार्रवाई निंदनीय है। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते अपनी आजीविका चला रहे छोटे-छोटे व्यापारियों को तंग करना राज्य सरकार बंद करे। केस को वापस लिया जाए, नहीं तो अन्याय के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी। जमशेदपुर महानगर भाजपा के प्रवक्ता अंकित आनंद ने सवाल किया कि बैनर लगाने से धार्मिक उन्माद बिगड़ने जैसी बात कहां से आ गई। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि अपने ईष्ट देव की तस्वीर लगा सकता है। हर धर्म के लोग जहां काम करते हैं। अपने धर्म के प्रति समर्पित रहते हैं, लेकिन झारखंड सरकार हर मामले को सांप्रदायिक दृष्टिकोण से देखती है, जो गलत है।

वरीय आरक्षी अधीक्षक ने कही ये बात 

 पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) अनूप बिरथरे ने कहा कि वर्तमान माहौल में ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। बैनर हटा दिए गए हैं। किसी भी संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाने का काम होगा तो अवश्य कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button