ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल जीपीएम में नशे में धुत्त लोगों का हंगामा, डॉक्टरों और कर्चमारियों से की मारपीट

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: शुक्रवार की रात को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट किये जाने की घटना सामने आई. आरोप है कि नशे की हालत में आए कुछ लोगों ने अचानक से मारपीट शुरू कर दी. नशे में धुत लोगों ने अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों, महिला चिकित्सकों, वार्ड बॉय, सुरक्षा और सफाई में लगे कर्मियों के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और मारपीट की.

अस्पताल के वार्ड में मारपीट की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस मामले में सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जिला अस्पताल में हंगामा और मारपीट

दरअसल, पूरा मामला 26 दिसंबर का है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब 7.30 बजे मरवाही क्षेत्र के भर्रीडांड गांव में सड़क हादसे में घायल दुर्गेश रजक, ईश्वर और विवेक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान दुर्गेश रजक को मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य ईश्वर और विवेक दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई गई. आरोप है कि हादसे में घायल मरीजों के अटेंडर नशे की हालत में थे और बार-बार चिकित्सक कक्ष के पास पहुंचकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे.

मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा था. हम लोग मरीजों का ध्यान रख रहे थे. इस दौरान कुछ लोग मौके पर आए डॉक्टरों और कर्चमारियों से बदसलूकी और मारपीट करने लगे. हमने पुलिस से कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए. इस तरह के माहौल में डॉक्टर और कर्चमारी काम नहीं कर सकते हैं: डॉ देवेंद्र पैकरा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, जीपीएम

सड़क हादसे के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान कुछ लोगों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों से झगड़ा और मारपीट की है. सूचना के आधार पर हमने शिकायत दर्ज कर ली है. जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी: श्याम सिदार, एसडीओपी, गौरेला

ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टरों से की बदतमीजी

रात में ड्यूटी चेंज के बाद महिला चिकित्सक द्वारा पुनः मरीजों की जांच की गई, लेकिन इसके बावजूद अटेंडरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें परेशान किया. इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे एक गंभीर हेड इंजरी का मरीज भर्ती हुआ, जिसे देखने में डॉक्टर व्यस्त थे, फिर भी दुर्घटना के मरीजों के परिजन हंगामा करते रहे. आरोप है कि अटेंडरों ने ऑक्सीजन लगाने और डॉक्टरों को वहीं खड़े रहने का दबाव बनाया, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी. डॉक्टरों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने वार्ड बॉय, सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की. जिसमें कुछ कर्मचारियों को चोटें आई हैं. स्थिति बिगड़ता देख तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई.

गौरेला थाने में दर्ज हुई शिकायत

अस्पताल में हुई घटना के बाद सिविल सर्जन की लिखित शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 3(5), 351(3) सहित छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति क्षति की रोकथाम) अधिनियम 2010 के तहत अपराध क्रमांक 0363/25 प्रार्थी सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र सिंह पैकरा की शिकायत पर सुनील रजक , मनीष रजक , संतोष रजक , प्रमोद रजक एवं अन्‍य के खिलाफ दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों और कर्मचारियों से मारपीट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button