ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
झारखण्ड

रांची में पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा, कोल्ड वेव की चपेट में राजधानी और आसपास के जिले

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में शीतलहर चल रही है. इसकी वजह से न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़का है. रांची का न्यूनतम पर 2.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. राज्य के 14 दिनों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है. रांची में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, यानी दिन में भी हल्की ठंडक बनी हुई है और पूरी तरह शुष्क मौसम रहा है.

मौसम केंद्र, रांची की 28 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार जमशेदपुर में अधिकतम 24.3 और न्यूनतम 10.5 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 24.8 और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बोकारो थर्मल में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि रांची के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन पर 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

वहीं, बोकारो, देवघर और कोडरमा के ऑटोमेटेड वेदर स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से नीचे है और कोल्ड वेव की स्थिति है. खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला और अन्य के स्टेशनों पर भी रात का तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ, जिससे खुले इलाकों में पाला और तेज ठंड महसूस की जा रही है.

अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट

झारखंड के लिए जारी दैनिक बुलेटिन में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और 2 डिग्री तक गिरावट के बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. रांची और आसपास के लिए पांच दिन का पूर्वानुमान बताता है कि सुबह के समय कोहरा या मिस्ट रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान धीरे‑धीरे 7–10 डिग्री तक चढ़ेगा. जबकि अधिकतम 20–24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

अचानक गिरे न्यूनतम तापमान और कोल्ड वेव की स्थिति को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को रात और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने, परतदार गर्म कपड़े पहनने और खुले में देर तक न रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसलिए ठंडी और शुष्क हवा के कारण ठंड का असर और कड़ाके का महसूस होगा. खासकर रांची, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और आसपास के क्षेत्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button