ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
झारखण्ड

लोहरदगा के नंदगांव की वादियों में खींचे चले आते हैं पर्यटक, सालों भर रहता है गुलजार

लोहरदगा: नए साल के मौके पर लोग चाहते हैं कि वह किसी ऐसे पिकनिक स्पॉट या पर्यटन स्थल में अपने साल के पहले दिन की शुरुआत करें, जो उन्हें पूरे साल याद रहे. लोहरदगा के ऐसे ही पर्यटक स्थलों में से एक है सेन्हा प्रखंड का नंदगांव. बेहद खूबसूरत और मनभावन यह पर्यटक स्थल सालों भर गुलजार रहता है. नए साल के मौके पर तो यहां की बात ही निराली होती है. लोगों की हंसी-ठिठोली, बच्चों की खिलखिलाहट और आकर्षक वादियां किसी का भी मन मोह लेती हैं.

कोयल नदी का तट और खूबसूरत वादियां

लोहरदगा जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर सेन्हा प्रखंड के कोयल नदी के तट पर स्थित है नंदगांव. दूर-दूर तक फैली कोयल नदी, मनभावन नदी तट का किनारा, छोटी-छोटी पहाड़ियां, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है. दिसंबर और जनवरी के महीने में तो यहां भीड़ होती ही है, साल के अन्य दिनों में भी पिकनिक मनाने को लेकर लोगों की सबसे पसंदीदा जगह में से यह एक है. खासकर, बच्चों के लिए यह काफी मनभावन है.

यह पर्यटन स्थल अपने आप में बेहद खास है. सिर्फ लोहरदगा जिला ही नहीं गुमला, रांची और लातेहार से भी लोग काफी संख्या में यहां पर पहुंचते हैं. अपने परिजनों के साथ दिनभर पिकनिक का आनंद लेते हैं और साल के पहले दिन को अपनी यादों में सहेज कर रख लेते हैं. यहां आसपास खेलने के लिए मैदान है. दूर-दूर तक फैली कोयल नदी है और आसपास हरे भरे जंगल और पहाड़ हैं. साथ ही नंदलाल फार्म है.

सालों भर गुलजार रहता है यह स्थल

गुमला से घाघरा होते हुए नंदगांव तक पहुंचा जा सकता है. वहीं, रांची से भंडरा, सेन्हा होते हुए नंदगांव तक आसानी से पहुंच सकते हैं. लोहरदगा के लोग भी सेन्हा होते हुए नंदगांव तक पहुंच सकते हैं. नदी की धारा, शांत वातावरण, दूर-दूर तक फैले जंगल, रेत का किनारा और हरियाली लोगों के मन को खूब आकर्षित करती है. लोग परिवार के साथ यहां पर समय गुजारना पसंद करते हैं.लोहरदगा-गुमला जिला के सीमावर्ती सेन्हा प्रखंड के नंदगांव पर्यटन स्थल में नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिला से भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है. बेहद खूबसूरत यह पर्यटन स्थल सालों भर गुलजार रहता है. नए साल के मौके पर तो इसकी बात ही निराली है.

Related Articles

Back to top button