ब्रेकिंग
संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां... मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; ... गुरदासपुर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: मैरिज पैलेस में हथियार, बिना सत्यापन किरायेदार और साइबर कै... लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन! सिविल लाइंस में छापेमारी कर 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी ... जालंधर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार लुधियाना: 39 कनाल जमीन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, महिला की शिकायत पर विक्की, दीपक वाडियाल व अन्य... लुधियाना: विकास कार्य ठप्प होने से भड़के विपक्षी पार्षद, मेयर-कमिश्नर के खिलाफ डमी बैठक कर खोला मोर्...
देश

शरारती तत्वों ने सड़क पर फेंके 100-500 के नोट, उठाने पर एक को किया गया होम क्वारंटाइन

गोड्डा। शरारती तत्वों ने रविवार सुबह गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड की हिलावे पंचायत के खट्टी गांव में 100-500 के नोट फेंक कर चलते बने। इससे गांव में दहशत फैल फैल गई। नोट फेंके जाने की घटना को लोग कोरोना वायरस फैलाने के कृत्य के रूप में देखने लगे। पंचायत की मुखिया विनीता देवी ने तत्काल पथरगामा पुलिस को जानकारी दी। मुखिया की सूचना पर पुलिस ने खट्टी गांव आकर पूरी घटना की तफ्तीश की।

खट्टी गांव के मणिलाल चौधरी और विकास रजक ने पुलिस को बताया कि निकट के गांव अमरपुर के रास्ते तड़के दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और गांव के मुहाने पर 500 और 100 रुपये के दस-पंद्रह नोट फेंक कर फरार हो गए। कुछ ग्रामीणों ने एक दो करेंसी चुने भी हैं। इसमें से एक ग्रामीण की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उस ग्रामीण को स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारन्टाइन में भेज दिया है।

वैश्विक महामारी कोरेना से जंहा  इंसान दहशत में है वहीं अफवाह से भी ग्रामीण परेशान हैं। पता नहीं कब किस रूप में कोरेना वायरस दस्तक दे दे। खट्टी गांव में रविवार की सुबह उस समय खलबली मच गई जब किसी ने जानकारी दी कि गांव के आगे सड़क के किनारे 500 व 100 रुपये के कई नोट सड़क पर बिखरे पड़े हैं। जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली, लोगों में लॉकडाउन और शारीरिक दूरी को भूलकर देखने की होड़ मच गई। मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को भी मिली और फिर देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्ही में एक युवक ने किसी लकड़ी से उस पैसे को उठाया और बगल की नदी में धो डाला और फिर इनकी जानकारी पंचायत के मुखिया को दी । मुखिया विनीता देवी ने इनकी जानकारी पथरगामा थाना को दी।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ गांव पहुचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तत्पचात पुलिस ने उस पैसे को जब्त कर लिया। आत्मसंतुष्टि को लेकर ग्रामीणों ने उस युवक को भी पुलिस के साथ जांच हेतु भेज दिया। जिन्होंने पैसे को उठाया था। इस घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कई प्रकार की चर्चाओं का माहौल बन गया। कोई कोरेना से तो कोई अफवाहो से जोड़कर या फिर किसी असामाजिक तत्व के कृत्य के रूप में बता रहे हैं।

बसंतराय प्रखंड के खट्टी गांव में पांच सौ और एक सौ रुपये के नोट गांव के मुहाने पर फेंके जाने के मामले की जांच की जा रही है। इसकी गहराई से जांच कर ऐसी शरारत करने वालों की पहचान कर उसे दंडित किया जाएगा।

-एके सिंह, एसडीपीओ, गोड्डा।

Related Articles

Back to top button