ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
दिल्ली/NCR

नोएडा में सनसनी: कूड़े के ढेर में मिला महिला का बंधा हुआ शव, हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका

नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक डंपिंग ग्राउंड में अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर जलने के निशान पाए गए. उसका शव पार्सल बैग में पैक था, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है.

जानकारी के अनुसार, सुबह डंपिंग ग्राउंड में काम कर रहे लोगों ने कूड़े के ढेर के पास एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा. जब बैग से बदबू आने लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला. शव की हालत देखकर साफ है कि महिला की बेरहमी से हत्या कर उसे सबूत मिटाने के इरादे से यहां फेंका गया था.

डंपिंग ग्राउंड में मिला महिला का शव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे. साथ ही चेहरे और शरीर के कुछ हिस्सों पर जलने के निशान भी मिले हैं. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई और फिर किसी तरह का रसायन या आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई होगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

इलाके में दहशत का माहौल

फिलहाल पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. साथ ही डंपिंग ग्राउंड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को कब और कौन यहां फेंक कर गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह दिनदहाड़े शव मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button