ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
पंजाब

पंजाब के स्कूलों में बढ़ेंगी सर्दियों की छुट्टियां ? पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों में 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। हालांकि, मौजूदा मौसम हालात को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ठंड और ज्यादा बढ़ी तो स्कूलों की छुट्टियों में आगे भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

राज्य में गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से पंजाब में बच्चे, अभिभावक और शिक्षक सर्दियों की छुट्टियां बढ़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही बढ़ता वायु प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बच्चों की सेहत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा में सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित कर दी हैं, जिससे पंजाब में भी छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। फिलहाल पंजाब सरकार की ओर से छुट्टियों को लेकर कोई नया या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button