ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

सलमान खान स्टाइल भेलपुरी: जब ‘टाइगर’ ने खुद बनाया शाम का नाश्ता, आप भी नोट कर लें ये आसान रेसिपी

सलमान खान को बॉलीवुड में 3 दशक से ज्यादा हो चुके हैं और वो आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. इसकी वजह है लोगों के दिलों में बनाई गई जगह. फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं तो वहीं उनके बारे में हर एक चीज जानने की भी एक्साइटमेंट रहती है. हाल ही में सलमान खान 60 साल के हुए हैं, लेकिन उनकी मस्कुलर बॉडी देख उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. इसके पीछे की वजह है वर्कआउट और बैलेंस डाइट, लेकिन अब सलमान खान भेलपुरी बनाते दिखाई दिए जो मुंबई और महाराष्ट्र के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है.

भेलपुरी तो पूरे देश में लोग पसंद करते हैं, लेकिन ये सबसे ज्यादा मुंबई-महाराष्ट्र में फेमस है. मसाले, मुरमुरे, नमकीन जैसी चीजों से बनने वाली भेलपुरी एक एक हल्का और चटपटा स्नैक है जो फिटनेस फ्रीक लोग भी खा लेते हैं. तो चलिए देख लेते हैं भाईजान की स्पेशल भेलपुरी की रेसिपी, कि वो इसे कैसे बनाते हैं.

सलमान खान स्पेशल भेलपुरी

भाईजान यानी सलमान खान ने ये भेलपुरी रितेश देशमुख को बनाकर खिलाई है. उन्होंने भेलपुरी में सबसे जरूरी चीज मुरमुरे के अलावा सेव, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, उबले हुए आलू, छोले, इमली की चटनी, जैसी चीजें एड की हैं और क्रंच के लिए पापड़ी का नहीं बल्कि पानी पूरी वाली पूरी यानी फुचका का यूज किया है. आप भी इस तरह से कुछ ही मिनटों में चटपटी, खट्टी-मीठी, क्रंच वाली भेलपुरी बना सकते हैं.

जेनेलिया ने की जमकर तारीफ

सलमान खान की ये वीडियो जेनेलिया देशमुख ने शेयर की है. उन्होंने साथ ही सलमान खान की तारीफ में लिखा, “सलमान खान जैसा कोई नहीं, वो आपको घर जैसा महसूस कराने और स्पेशल फील कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इस बार उन्होंने बहुत टेस्टी भाऊंची भेळ परोसी है. We Love You.”

यहां पर देखें वीडियो

कैसे बनाते हैं भेलपुरी?

भेलपुरी बनाने के लिए आपको ऐसे मुरमुरे (परमल) लेने हैं जो कुरकुरे यानी क्रिस्प हो. इसके लिए आप पहले इसे हल्की आंच पर कुछ देर ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं. मुरमुरे में बारीक कटे टमाटर, बारीक कटा प्याज, उबले कटे हुए आलू, हरी चटनी, खजूर इमली की खट्टी-मीठी चटनी, बारीक कटी हरी मिर्च और स्वाद के मुताबिक चाट मसाला एड करें. ऊपर से सेव से गार्निश करें. आप चाहे तो इसमें चना दाल नमकीन, रोस्ट किए गए सॉल्टेड पीनट भी एड कर सकते हैं. बस कुछ ही मिनटों में आपकी भेलपुरी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे तुरंत ही परोसना चाहिए.

Related Articles

Back to top button