ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

नीति आयोग की बैठक से पहले मनमोहन सिंह से मिले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

नई दिल्लीः नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक से कुछ घन्टे पहले कांग्रेस शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकत कर इस बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मनमोहन सिंह के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के दौरान इन मुख्यमन्त्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक के एजेंडे और उसमें उठाये जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की तथा पूर्व प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन लिया। कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे खासकर कर्जमाफी के असर से जुड़ा विषय उठा सकते हैं।’’   इससे पहले शुक्रवार रात कमलनाथ की ओर से दिए गए रात्रिभोज में गहलोत, बघेल और नारायणसामी ने शिरकत की थी और नीति आयोग की बैठक के संदर्भ में चर्चा की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमंरेंद्र सिंह को भी नीति आयोग की बैठक में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके। बैठक में उनकी जगह राज्य के मुख्य सचिव पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर नीति आयोग के संचालन परिषद की पांचवीं बैठक होगी। इस बैठक में सूखे की स्थिति, कृषि क्षेत्र के संकट, वर्षा जल संचयन और खरीफ फसल के लिए तैयारियों के मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक के पांच सूत्री एजेंडा में आकांक्षी जिला कार्यव्रम, कृषि में बदलाव और सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी शामिल हैं. बैठक में विशेषरुप से नक्सल प्रभावित जिलों पर विचार-विमर्श होगा। राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भाग लेंगे। नई नरेंद्र मोदी सरकार में संचालन परिषद की यह पहली बैठक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button