ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
झारखण्ड

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: केक लेने निकले युवक को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत

राजधानी रांची में रहने फूलचंद तिर्की का परिवार नए साल और बेटे विवेक तिर्की के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. 1 जनवरी को अपने जन्मदिन से पहले 31 दिसंबर की रात विवेक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे केक खरीदने के लिए निकला था. इसी बीच रास्ते में पड़ने वाले पंप पर खड़ा होकर वह अपनी स्कूटी में तेल डलवा रहा था. इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी और विवेक जमीर पर गिर पड़ा और कार उसे रौंदते हुए निकल गई. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है.

इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार कार वहां से फरार हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पहले डोरंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मृतक के पिता फूलचंद तिर्की ने जगन्नाथपुर थाने में अपने बेटे की हत्या को लेकर कार चालक और उस पर सवार लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर मृतक के पिता ने कहा कि 1 जनवरी को उनके बेटे का जन्मदिन था. इससे पहले वह 31 दिसंबर की रात अपने दोस्त अविनाश और प्रकाश के साथ केक लेने गया था.

इस दौरान वह स्कूटी में तेल भरवाने के लिए बिरसा चौक, एचईसी मेन गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गया था, जहां कार और स्कूटी में हल्की टक्कर हो गई थी. जिस बात को लेकर उनमें मामूली नोक झोंक हुई.

इसी बीच वैन कार का चालक गाड़ी को बैक करता है और तेजी से आकर विवेक तिर्की की स्कूटी में टक्कर मार देता है और वह जमीन पर गिर जाता है. कार उसे रौंदते हुए निकल जाती है, जिस कारण उसकी मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. आरोपी कार चालक और सवार अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button