ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

इंस्टाग्राम सीईओ की बड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है AI कंटेंट

इंस्टाग्राम के प्रमुख Adam Mosseri का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना कंटेंट सोशल मीडिया के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. उनका कहना है कि AI इमेज और वीडियो इतनी तेजी से बेहतर हो रहे हैं कि जल्द ही असली और नकली कंटेंट को पहचानना मुश्किल हो जाएगा. इससे प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है. ऐसे में इंस्टाग्राम को तेजी से खुद को बदलना होगा.

AI कंटेंट इंस्टाग्राम के लिए सबसे बड़ा रिस्क

एडम मोसेरी ने 31 दिसंबर को शेयर किए गए 20 स्लाइड कैरोसेल पोस्ट में कहा कि इंस्टाग्राम के सामने सबसे बड़ा खतरा यह है कि दुनिया तेजी से बदल रही है और प्लेटफॉर्म उसके साथ कदम नहीं मिला पाए. उन्होंने 2026 को देखते हुए कहा कि ऑथेंटिसिटी अब अनलिमिटेड तरीके से कॉपी की जा सकती है. गूगल के Nano Banana और OpenAI के Sora जैसे टूल्स ने AI वीडियो और इमेज को आम यूजर्स तक पहुंचा दिया है. यही वजह है कि AI कंटेंट Instagram के भविष्य के लिए एक बड़ा जोखिम बन गया है.

असली और नकली में फर्क करना होगा मुश्किल

एडम मोसेरी ने कहा कि पहले यह मान लिया जाता था कि फोटो और वीडियो किसी असली पल को दिखाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है. उनके मुताबिक आने वाले समय में हम जो देखेंगे, उस पर सीधे भरोसा करने के बजाय शक से शुरुआत करनी पड़ेगी. उन्होंने चेताया कि शुरुआत में Instagram AI कंटेंट पहचानने में ठीक काम कर सकता है, लेकिन समय के साथ यह और कठिन होता जाएगा. भविष्य में कैमरा कंपनियां असली तस्वीरों को क्रिप्टोग्राफिक साइन से सुरक्षित कर सकती हैं.

बदल चुका है इंस्टाग्राम का यूजर बिहेवियर

इंस्टाग्राम हेड ने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म की पुरानी छवि अब खत्म हो चुकी है. पहले लोग अपनी पॉलिश्ड और परफेक्ट तस्वीरें फीड पर डालते थे, लेकिन अब ज्यादातर निजी पल Direct Messages में शेयर होते हैं. इनमें धुंधली फोटो, हिलते वीडियो और बिना सजावट वाले कैंडिड मोमेंट्स होते हैं. एडम मोसेरी ने इसे raw aesthetic बताया और कहा कि अब खूबसूरत दिखने वाला कंटेंट सस्ता और देखने में उबाऊ हो गया है.

इंस्टाग्राम को तेजी से खुद को बदलना होगा

एडम मोसेरी के अनुसार, AI के दौर में ऑथेंटिक कंटेंट की कीमत और बढ़ेगी. अब सवाल यह नहीं रहेगा कि आप बना सकते हैं या नहीं, बल्कि यह होगा कि क्या आप ऐसा कुछ बना सकते हैं जो सिर्फ आप ही बना सकें. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम को AI कंटेंट लेबल करने, असली कंटेंट वेरिफाई करने और पोस्ट करने वाले की विश्वसनीयता दिखाने वाले टूल्स बनाने होंगे. साथ ही, ओरिजिनल कंटेंट की रैंकिंग को लगातार बेहतर करना जरूरी होगा ताकि प्लेटफॉर्म AI की बाढ़ में भी प्रासंगिक बना रहे.

Related Articles

Back to top button