ब्रेकिंग
Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी... Job Scam Alert: मोटी सैलरी का झांसा देकर विदेश भेजा, फिर शुरू हुआ 'बंधक' बनाने का खेल; बड़े गिरोह का ...
छत्तीसगढ़

इंदौर की घटना के बाद दहशत में बैकुंठपुर के लोग, ड्रेनेज सिस्टम से होकर घरों तक पहुंचा वाटर पाइपलाइन

एमसीबी: कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका में वाटर सप्लाई सिस्टम के तहत बिछाई गई पाइप लाइन अब खतरे की घंटी बनती जा रही है. कई वार्डों में पीने के पानी की पाइप लाइन सीधे ड्रेनेज की नालियों में बिछाई गई है, जहां ज्यादातर कॉस्ट आयरन के पाइप गंदे पानी में डूबे रहते हैं. इन्हीं पाइपों लाइनों के जरिए लोगों के घरों तक पीने का पानी पहुंचता है. लोगों को डर है कि कहीं पाइप लाइन में लिकेज होने से गंदा पानी उनकी सेहत को न बिगाड़ दे. इंदौर की घटना के बाद से लोग इस मुद्दे को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

नाली से होकर घरों तक पहुंचा पीने के पानी का पाइप लाइन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नाली निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी समय पाइप लाइन को नाली में डालने को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस वक्त किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई. लोगों ने नगर पालिका से सवाल करते हुए कहा, कमजोर कॉस्ट आयरन पाइप में कहीं से छेद हो गया, तो नाली का गंदा पानी सीधे पीने के पानी में मिल सकता है, जिससे गंभीर बीमारियों और जानलेवा खतरे की आशंका बढ़ेगी. ऐसे में जल्द से जल्द पीने के पाइप लाइन को नालियों से अलग किया जाए.

जब नाली निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी समय पाइप लाइन को नाली में डालने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन किसी ने हम लोगों की बात नहीं सुनी. अब यह पाइप लाइन हमारे लिए खतरे की घंटी बन गई है: आशीष डवरे, मोहल्लेवासी

हम सरकार से मांग करते हैं कि पीने के पानी की पाइप लाइन को नाली से हटाया जाए और इस मामले की जांच की जाए: स्थानीय निवासी, बैकुंठपुर नगर पालिका

पीने के पानी की पाइप लाइन को नाली से हटाने का मुद्दा संज्ञान में आया है और इस पर कार्रवाई की जाएगी: सीएमओ, नगर पालिका बैकुंठपुर

सीएमओ ने दिया भरोसा

इस मामले में नगर पालिका सीएमओ का कहना है कि पीने के पानी की पाइप लाइन को नाली से हटाने का मुद्दा संज्ञान में आया है, इस पर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, हाल ही में इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत का मामला सामने आ चुका है, ऐसे में बैकुंठपुर में यह लापरवाही नगरवासियों के लिए बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है. बैकुंठपुर के लोग भी इंदौर की घटना के बाद से डरे सहमे हुए हैं.

नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. पीने के पानी की पाइप लाइन को नाली से हटाना जाना चाहिए, साथ ही, इस मामले की जांच भी करानी चाहिए कि आखिर यह लापरवाही पूर्व में क्यों और कैसे हुई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र में वाटर सप्लाई योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी. इस पाइप लाइन से लोगों को घरेलू नल कनेक्शन दिए गए. लेकिन, कई वार्डों में यह पाइप लाइन सीधे ड्रेनेज की नालियों से होकर लोगों के घरों तक पहुंची, जिससे गंदा पानी पीने के पानी में मिलने का खतरा हमेशा बना रहता है.

Related Articles

Back to top button