ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

मुंगेली में युवक के जान देने के बाद हिंदू संगठनों का हंगामा, कथित आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए आपसी विवाद के बाद एक युवक ने मुंगेली में अपनी जान दे दी. युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया. इस वीडियो में सोहेल खान नाम के युवक और पुलिस पर आरोप लगाया. युवक ने कहा कि उसकी मौत का कारण सोहेल खान है. युवक ने वीडियो में पुलिस पर भी उससे झूठा बयान देने का आरोप लगाया.

जानिए पूरा मामला

मृतक युवक का नाम नरेश साहू है जो बारमार मुंगेली का रहने वाला था. बिलासपुर में चिन्गराजपारा के गणेश चौक में किराये पर रहता था और सरकंडा के गैस एजेंसी में काम करता था. 30 दिसंबर की रात सरकंडा से वह अपने घर जा रहा था, तभी उसकी गाड़ी की टक्कर खपरगंज के रहने वाले सोहेल खान से हो गई. आरोप है कि इसी दौरान सोहेल खान ने नरेश साहू को हिंदू संगठनों के साथ काम करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत नरेश ने थाने में की. लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद युवक ने जान देने का मन बनाया. घटना को अंजाम देने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि पुलिस उस पर बयान बदलने का दबाव बना रही है.

हिंदू संगठनों का कोतवाली घेराव

युवक की मौत के बाद हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को बिलासपुर में सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने बताया कि दो दिन पहले पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंच युवक की सोहेल खान नाम के युवक ने जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, उलटा पीड़ित पर एफआईआर दर्ज कर थाने में बैठाया गया. दूसरे दिन हमने युवक की जमानत दिलाई. युवक ने मौत से पहले वीडियो में सोहेल खान नाम के युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया.

आरोपी सोहेल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रकरण के आरोपी सोहेल खान को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रकरण में कार्यवाही कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा.

पीड़ित युवक की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी ने बताया कि प्रार्थी से घटनाक्रम की जानकारी के बाद उसके बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी गई और CCTV और दूसरे साक्ष्य जुटाए गए. लेकिन इसी बीच प्रार्थी ने मुंगेली में अपने निवास में आत्महत्या की है. इसकी जांच मुंगेली पुलिस कर रही है.

Related Articles

Back to top button