ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
टेक्नोलॉजी

Grok का गलत इस्तेमाल पड़ेगा भारी: एलन मस्क का बड़ा एलान, नियम तोड़े तो परमानेंट बैन होगा X अकाउंट

एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X (पहले ट्विटर) ने अवैध कंटेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने साफ किया है कि अवैध और अश्लील कंटेंट पोस्ट करने या AI टूल Grok से ऐसा कंटेंट बनाने वालों के अकाउंट हमेशा के लिए बैन किए जाएंगे. X जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों और कानून एजेंसियों के साथ भी सहयोग करेगा. सोशल मीडिया कंपनी का यह बयान भारत सरकार की सख्त चेतावनी के बाद आया है.

अवैध कंटेंट पर X की नई पॉलिसी

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, X के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स अकाउंट ने कहा है कि प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का अवैध कंटेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसमें खास तौर पर बाल यौन शोषण कंटेंट जैसे गंभीर मामलों को शामिल किया गया है. ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जाएगा और उसे अपलोड करने वाले अकाउंट्स को हमेशा के लिए सस्पेंड किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी सहयोग किया जाएगा.

Grok AI के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

एलन मस्क ने साफ किया है कि Grok AI का इस्तेमाल कर अवैध कंटेंट बनाने वालों को भी वही सजा मिलेगी जो सीधे पोस्ट करने वालों को दी जाती है. उन्होंने कहा कि AI के जरिए गलत तस्वीरें या कंटेंट बनाना भी कानूनन अपराध के दायरे में आता है. एक्स का कहना है कि Grok से बने कंटेंट पर भी प्लेटफॉर्म की पॉलिसी पूरी तरह लागू होंगी.

भारत सरकार ने X को दिया था निर्देश

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 2 जनवरी को X को निर्देश दिया था कि वह तुरंत सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट हटाए. खास तौर पर Grok AI से बनाए गए कंटेंट पर सख्त नजर रखने को कहा गया है. मंत्रालय ने X से 72 घंटे के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) जमा करने को भी कहा है. चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

अश्लील कंटेंट और राजनीतिक प्रतिक्रिया

सरकार को शिकायतें मिली थीं कि X पर महिलाओं की फर्जी और अश्लील तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी. आदेश में कहा गया है कि Grok AI का इस्तेमाल कर महिलाओं को अपमानित करने वाला कंटेंट बनाया जा रहा है, जो कानून का सीधा उल्लंघन है. इसी के बाद X पर दबाव और कार्रवाई तेज हुई है.

Related Articles

Back to top button