ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
राजस्थान

बड़ी साजिश नाकाम! भारत-पाक सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध मौलवी, खुफिया जानकारी लीक करने का शक

राजस्थान के जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक संदिग्ध मौलवी को गिरफ्तार किया है. आतंकवादी गतिविधियों के खुफिया इनपुट के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार की गई. एटीएस टीम ने तनोट-किशनगढ़ क्षेत्र में कुरिया बेरी गांव में दबिश देकर मौलवी को पकड़ जयपुर ले गई, जहां उससे पूछताछ होगी. मौलवी की गिरफ्तार आतंकवादी गतिविधियों में शक के आधार पर की गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के शक में मौलवी अली खान को एनटीएस ने गिरफ्तार किया है. अली खान बीकानेर में छत्तरगढ़ तहसील का रहने वाला है. एटीएस पिछले कई दिनों से मौलवी अली खान की निगरानी कर रही थी. शनिवार देर शाम जयपुर से आई एटीएस की टीम ने कुरिया बेरी गांव में संदिग्ध को घेरा और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध को सीधे जयपुर ले जाया गया.वहीं इस संबंध में जोधपुर ATS आईजी विकास कुमार से जब बात की गई तो उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है. वहीं सूत्रों की मानें तो एटीएस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता

किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज और तनोट माता मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों का मिलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक है. एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह शख्स किसी बड़े स्लीपर सेल का हिस्सा है या सीमा पार जासूसी के नेटवर्क से जुड़ा है और उसका यहां आने का क्या मकशद था. वहीं अभी तक संदिग्ध की गिरफ्तारी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच अभी भी जारी है. ATS अधिकारियों ने अभी तक कोई औपचारिक जानकारी जारी नहीं की है. शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद एक आधिकारिक बयान जारी होने की उम्मीद है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पूछताछ में शामिल हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button