ब्रेकिंग
Kabirdham Village Renamed: दशकों पुरानी समस्या का हुआ अंत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को दी... CRPF Havildar Suicide Ranchi: तिरिल कैंप में दर्दनाक हादसा, आईजी साकेत सिंह ने की पुष्टि; जांच में ज... Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 32वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, बाघमारा में शहीदों को दी गई श्... Sahibganj Tin Pahar Gang: रांची पुलिस ने चलाया आधी रात को स्पेशल ऑपरेशन, सकुशल घर लौट रहा है लापता ब... Medininagar Missing Girls Found: पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ बड़ा खुलासा, गोपालगंज से सकुशल मिलीं ती... Jamshedpur News: बिष्टुपुर की एलआईसी बिल्डिंग में आधी रात को लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का सारा सामान ज... MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ...
देश

हरियाणा में एक साल तक लगी नई भर्ती पर रोक, कर्मचारियों की LTC भी बंद

चंडीग़ढ़। हरियाणा में नए कर्मचारियों की भर्ती पर एक साल के लिए रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा भी बंद कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को यह ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार खर्चों में कटौती कर रही है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार अगले कुछ दिनों में राज्‍य के परिवहन सेा शुरू करने के भी संकेत दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने किया ऐलान, कहा- कोरोना संकट के कारण में खर्चों की कटौती

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने साेमवार को कहा कि राज्‍य सरकार ने कोरोना के कारण पैदा हालात के कारण एक साल तक नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं होगी। इसके साथ ही राज्‍य कर्मच‍ारियों को एलटीसी की सुविधा भी अभी बंद करने का निर्णय किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना के कारण बड़ा आर्थिक संकट पैदा हुआ है। इस कारण राज्‍य सरकार ने खर्चों में कटौती की है। इसी के तहत राज्‍य में एक साल तक सरकार ने नई भर्तियों पर राेक लगाने का फैसला किया है। राज्‍य के कर्मचारियों की एसटीसी सुविधा को भी एक साल के लिए रोक लगाई जा रही है।

मनोहरलाल ने कहा कि राज्‍य सरकार कोराेना से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है और सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्‍होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते पर रोक के संबंध में भी स्थिति स्‍पष्‍ट की। उन्‍होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते पर बस एक साल के लिए लगाया गया है। कोराेना संकट के कारण पैदा हालात से निपटने के लिए इस तरह के कदम उठाया जरूरी हो गया है।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बारे में जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा सरकार ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी दी है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में रेड जोन जिलों में लॉक डाउन जारी रहेगा। इसके बावजूद राज्‍य में जो इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं वहां गतिविधियां शुरू किए जाने पर विचार किया जा सकता है। वहां आर्थिक गतिविधियां कैसे तेज की जाएं इस पर केंद्र सरकार विचार करे। दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में कई उद्योगों को चलाया गया है। इन उद्याेगों में करीब 73 लाख कर्मचारी काम पर वापस लौटे हैं।

दुष्‍यंत चौटाला ने कहा- जल्‍द ही जिलों में परिवहन व्‍यवस्‍था शुरू की जा सकती है

दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में जल्द ही जिलों में परिवहन व्यवस्था शुरू की एक किए जाने की संभावना है। हमने अधिकारियों को इसके लिए योजना बनाने के लिए कहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा क आज हर राज्य को आर्थिक मदद की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी से आज बात के बाद उम्मीद है कि अगले 4-5 दिनों में हरियाणा में उद्योगों के रिवाइवल लिए केंद्र सरकार कोई आर्थिक पैकेज देगी।

Related Articles

Back to top button