ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा

लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 19 मामलों में था वांछित

पंचकूला : पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने हाईवे पर लूट की वारदातें करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपु निवासी गांव ढंडारडु, जिला पंचकूला के रुप में हुई, जोकि 5 हजार का इनामी और 19 मामलों में वांछित था।

बता दें कि दीपक और उसके साथी एक युवती संग मिलकर लूट-छीनाझपटी और स्नैचिंग की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। युवती हाईवे पर वाहन चालकों से लिफ्ट लेती थी और उसके बाद सभी साथी मिलकर लूटपाट करते थे। यह गैंग 54 से ज्यादा वारदातों के लिए जिम्मेदार था। आरोपित दीपक लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज
गैंग के मुख्य सरगना दीपक के खिलाफ पंचकूला व मोहाली में स्नैचिंग, लूट, हत्या का प्रयास और हथियार तस्करी सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपक को शनिवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमाडं के दौरान पुलिस वारदात में लूटा गया कैश और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगा।

Related Articles

Back to top button