ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
दिल्ली/NCR

ग्रेटर नोएडा मर्डर मिस्ट्री: बीयर बार वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत, सैमसंग मैनेजर का कातिल कौन?

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइड वेज सोसायटी में रहने वाले कोरियाई नागरिक और सैमसंग कंपनी के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान डक ही यूह के रूप में हुई है, जो साउथ कोरिया का रहने वाला था और नोएडा में सैमसंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था. पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर लुंजेना पामई को गिरफ्तार किया है.

शनिवार को जिम्स अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक को उसकी लिव-इन पार्टनर ही अस्पताल लेकर पहुंची थी. पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले फ्लैट में शराब पार्टी चल रही थी.

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई. विवाद के दौरान आरोपी महिला ने चाकू से मृतक पर हमला कर दिया. चाकू मृतक के दिल पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया. फिर गंभीर हालत में आरोपी महिला मैनेजर को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

डीसीपी ग्रेटर नोएडा शाद मियां खान ने बताया कि मृतक और आरोपी महिला काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. आरोपी महिला मणिपुर की रहने वाली है और पहले किसी बियर बार मे काम करती थी. इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई. फिर मृतक करीब 2 साल पहले उसे अपने साथ ग्रेटर नोएडा ले आया. दोनों सेक्टर-150 की एटीएस पायस हाइड वेज सोसायटी में साथ रहते थे. पुलिस अब दोनों के रिश्ते और आपसी विवाद की जांच कर रही है.

डीसीपी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला और मृतक के बीच रिश्ते को लेकर कोई विवाद था या फिर हत्या की कोई और वजह है. थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

Related Articles

Back to top button