ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
हरियाणा

आज जेल से बाहर आ सकते हैं राम रहीम, डेरामुखी को मिली 40 दिन की पैरोल

रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज जेल से बाहर आ सकते हैं। बाबा को 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई है। राम रहीम पैरोल मिलने के बाद आज बाहर आ सकते हैं। वह 15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर  आ रहे है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले डेरा मुखी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। राम रहीम 2017 से जेल में है। 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएंगे, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। राम रहीम की सुरक्षा के लिए डेरे के आस-पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button